कुचामन सिटी. आल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (AIOCD) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 20 मई 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी दवा दुकान बंद के समर्थन में कुचामन केमिस्ट सोसाइटी द्वारा उपखण्ड अधिकारी (कुचामन सिटी) को ज्ञापन सौंपा गया।


अवैध ई-फार्मेसी और दवा संबंधी अधिसूचनाओं के विरोध में बुलाए गए इस एक दिवसीय बंद को लेकर सोसाइटी अध्यक्ष श्रीपाल सिंह रसाल ने बताया कि कुचामन सिटी की सभी मेडिकल स्टोर 20 मई को पूर्णतः बंद रखी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा व्यापार के कारण मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाइयां बेची जा रही हैं तथा एंटीबायोटिक दवाओं का दुरुपयोग बढ़ रहा है, जिससे नकली दवाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
सोसाइटी के सचिव नरेश जैन एवं कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल ने कहा कि सरकार अवैध ई-फार्मेसी पर तुरंत रोक लगाए और ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे। जब तक सरकार इस संबंध में ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक केमिस्टों का विरोध जारी रहेगा।

कुचामन केमिस्ट सोसाइटी परिवार ने आमजन से अपील की है कि वे 20 मई से पूर्व ही आवश्यक दवाओं की व्यवस्था कर लें, ताकि बंद के दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आपातकालीन सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन से समन्वय किया जा रहा है।
इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्य मैइनुदिन शेख, अम्बिका सरण दाधीच, शक्ति सिंह गुगडवार, बबलू टाक एवं दिलीप जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कुचामन में अलग ही खेल! एक पाइप बिछा रहा दूसरा उसे तोड़ रहा, फिर मरम्मत के नाम पर उड़ाया जा रहा पैसा






