Tuesday, April 28, 2026
Homeनावां शहरनावां: पीड़ित ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, पहले हमला किया अब...

नावां: पीड़ित ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, पहले हमला किया अब परिवार को धमका रहे आरोपी, पुलिस मूकदर्शक बनी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: भीवपुरा गांव में 4 अप्रैल 2026 को हुए जानलेवा हमले के मामले में 23 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश बढ़ गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

घायल शिशपाल जाट ने न्याय नहीं मिलने पर राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।

- विज्ञापन -image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिशपाल जाट पर रास्ते में गाड़ी रुकवाकर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 5 अप्रैल को मारोठ थाने में मामला दर्ज हुआ लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार धमकियां दे रहे हैं। जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -ishan

घटना के विरोध में 28 अप्रैल से 7 लोगों द्वारा अनशन शुरू करने की घोषणा की गई है। वहीं विरोध के दौरान परिजन व ग्रामीण घायल पीड़ित को एसडीएम कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर छोड़ मांग को तेज करते हुए नजर आए।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने घायल को नावां उपजिला चिकित्सालय भिजवाया।

कुचामन में “क्रिएशन 6” का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता और आत्मविश्वास की झलक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!