Tuesday, June 16, 2026
Homeनावां शहरनावां: दरगाह सैय्यद आशिक अली शाह पीर बाबा का 226वां उर्स सम्पन्न

नावां: दरगाह सैय्यद आशिक अली शाह पीर बाबा का 226वां उर्स सम्पन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: उपखंड मुख्यालय स्थित दरगाह सैय्यद आशिक अली शाह पीर बाबा का 226वां तीन दिवसीय उर्स गुरुवार को कुर की रस्म के साथ अदब-एहतराम एवं भाईचारे के माहौल में सम्पन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

दरगाह कमेटी के सदर लियाकत खां एवं मुस्लिम समाज के सदर मो. रशीद शेख ने बताया कि उर्स में नावां, कुचामन, मकराना, डीडवाना और सांभर (जयपुर) सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर चादर व फूल पेश कर अपनी अकीदत जताई।

- विज्ञापन -image description

उर्स के दौरान कायमखानी युवा सोसायटी, नावां द्वारा पेयजल और शरबत की व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए उपखंड प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से चिकित्सा सहायता शिविर भी लगाया गया। सोसायटी के सदस्यों ने चादर व फूल पेश कर देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।

समापन समारोह में समाज व शहर के मौजिज लोगों की दस्तारबंदी की गई। वहीं मेडिकल कैंप में सेवाएं देने वाले डॉ. इरफान नागौरी तथा नर्सिंग स्टाफ कपिल, दीपक और अजमेरी खान का कायमखानी युवा सोसायटी द्वारा माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

- Advertisement -ishan

नावां: पीड़ित ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, पहले हमला किया अब परिवार को धमका रहे आरोपी, पुलिस मूकदर्शक बनी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!