नावां: साल्ट डेवलेपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश जांदू एवं राजस्थान नमक उत्पादक संघ के अध्यक्ष केसाराम लौरा के नेतृत्व में नमक उत्पादकों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर अवधेश मीणा से शिष्टाचार भेंट की।


इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने कलक्टर का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया तथा मां शाकंभरी की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।

मुलाकात के दौरान नमक उत्पादकों ने जिले में नमक उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया और समाधान को लेकर चर्चा की। कलक्टर ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नमक उद्यमी जगदीश रोहेला, रामेश्वर रणवा, छोटू डारा, पूरण सियाक, सुशील अग्रवाल एवं प्रतीक राठौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







