Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, राजस्व प्रकरणों का समय...

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, राजस्व प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र और समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने उपखंडवार राजस्व कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा विभिन्न योजनाओं से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

- विज्ञापन -image description

बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन तथा अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एलआर एक्ट के तहत अतिक्रमण, भूमि अवाप्ति, सार्वजनिक भूमि पर कब्जे, फार्मर रजिस्ट्री, सीमाज्ञान, नामांतरण तथा लंबित जांच जैसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही भूमिहीन अतिक्रमियों के मामलों में पुनर्वास के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

- Advertisement -ishan

जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि पुराने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाए तथा सभी उपखंड स्तर पर नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नोटिस जारी करने, तामील रिपोर्ट और प्रकरणों की प्रगति का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक में रास्ता प्रकरणों और सार्वजनिक उपयोग की भूमि से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि ऐसे प्रकरणों की जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की गुणवत्ता जांच कर समयबद्ध निस्तारण करने तथा रिपोर्ट को ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बजट घोषणाओं से जुड़े भूमि आवंटन कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, एसडीएम लाडनूं मीनू वर्मा, एसडीएम कुचामन विश्वामित्र मीणा, एसडीएम नावां दिव्या सोनी, एसडीएम मकराना अंशुल सिंह, एसडीएम परबतसर कुसुमलता चौहान सहित सभी तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments