Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में जाम का संकट, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से हालात...

कुचामन सिटी में जाम का संकट, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से हालात बदतर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर की मुख्य सड़कों पर इन दिनों अव्यवस्था चरम पर है। प्रमुख बाजारों और मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहन आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन चुके हैं।

- विज्ञापन -image description

वहीं, कई दुकानदारों द्वारा सड़कों तक सामान फैलाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है।

- विज्ञापन -image description

हॉस्पिटल रोड जैसी महत्वपूर्ण सड़क पर भी वाहन खड़े रहने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में भी रास्ता साफ नहीं मिलना चिंता का विषय बन गया है। शहर की अन्य सड़कों पर भी यही हालात हैं, जहां वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं और दुकानदारों का अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।

इस अव्यवस्था से राहगीर, व्यापारी और वाहन चालक सभी परेशान हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि छोटे दुकानदारों और ठेले वालों पर तो कार्रवाई होती है, जबकि बड़े अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।

- Advertisement -ishan

किसान नेता परसाराम बुगालिया ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस समस्या से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग समान रूप से प्रभावित हो रहे हैं। किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी घंटों जाम में फंसे रहते हैं।

उन्होंने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई कर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने, विशेष रूप से हॉस्पिटल रोड और मुख्य बाजारों में व्यवस्था सुधारने की मांग की है। 

कुचामन सिटी: नाकोड़ाजी में 4-5 अप्रैल को महावीर इंटरनेशनल का पदाधिकारी प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments