Wednesday, April 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक शिविर का आयोजन, बच्चों को मिलेगा कला...

कुचामन सिटी में ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक शिविर का आयोजन, बच्चों को मिलेगा कला प्रशिक्षण का अवसर

10 मई से 21 जून तक चलेगा शिविर, मात्र 300 रुपए में गायन, वादन व नृत्य का प्रशिक्षण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय संगीत सदन संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

संस्थान द्वारा पिछले 4 वर्षों से इस शिविर का सफल संचालन भामाशाह सत्यनारायण कनोई (मुम्बई प्रवासी) द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय उर्मिला अग्रवाल की पावन स्मृति में सौजन्य सहयोग से किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

संस्थान के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष आयोजित शिविर में क्षेत्र के बच्चों को गायन, वादन एवं नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण से बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक मार्ग प्रशस्त होगा।

संस्थान के सचिव घनश्याम गौड़ ने जानकारी दी कि शिविर 10 मई 2026 (रविवार) से प्रारंभ होकर 21 जून 2026 (रविवार) तक संचालित होगा। शिविर में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क मात्र 300 रुपए निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -ishan

संस्थान ने भामाशाह के इस सराहनीय सहयोग को समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह प्रयास न केवल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में भी अहम भूमिका निभाएगा।

इस संबंध में आयोजित बैठक में संस्थान के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, मंत्री घनश्याम गौड़, उपाध्यक्ष मुरारी गौड़, सुनील माथुर, व्यवस्थापक भानु प्रकाश आदित्य, कोषाध्यक्ष प्रदीप आचार्य, विमल पारीक, आरती सर्वा, पूजा सर्वा, डॉ. प्रकाश सर्वा, रमेश चावला, रूप सिंह राजपुरोहित सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!