Thursday, April 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भार्गव समाज की बेटी को न्याय दिलाने हेतु हिंदू युवा...

कुचामन सिटी: भार्गव समाज की बेटी को न्याय दिलाने हेतु हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. सुजानगढ़ में हाल ही में हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में भार्गव समाज की एक युवती की वाहन की टक्कर से असामयिक मृत्यु हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। 

- विज्ञापन -image description
image description

घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी एवं अखिल भारतीय भृगुवंशी ब्राह्मण समाज धर्मशाला समिति, पुष्कर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कुचामन सिटी में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

- विज्ञापन -image description

ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कर दोषी वाहन चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा देने की भी मांग रखी गई।

गौ सेवक रवि भार्गव ने घटना को दुखद और निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बनता है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल कुलड़िया ने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

- Advertisement -ishan

इस दौरान अखिल भारतीय भृगु समाज धर्मशाला के महासचिव सत्यवान बरवाला, राहुल भार्गव, मुकेश भार्गव, रूप सिंह राजपुरोहित, कुलदीप सिंह राजपुरोहित, अर्जुन कड़वा, भाजपा नेता अनिल काला, दिनेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुचामन सिटी: ज़िलाध्यक्ष मनोज जोशी ने गांव-गांव जनसंपर्क कर दिया परशुराम जन्मोत्सव का निमंत्रण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!