कुचामन सिटी. दिगंबर जैन समाज के आत्मशुद्धि, संयम, त्याग और सद्गुणों की साधना के पावन पर्व दशलक्षण महापर्व का बुधवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ शुभारंभ हुआ।
भाद्रपद शुक्ल पंचमी से चतुर्दशी तक चलने वाले इस महापर्व में श्रद्धालु उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन्य एवं ब्रह्मचर्य इन दस धर्मों की आराधना करते हैं।

डीडवाना रोड स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में पर्व के शुभारंभ पर ध्वजारोहण एवं कलश स्थापना का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण एवं कलश स्थापना का पुण्यार्जन चिरंजी लाल, हीरामणी, अशोक एवं भव्य पाटोदी परिवार ने प्राप्त किया। वहीं दीप प्रज्ज्वलन भंवरलाल, कमला देवी, जुली एवं आशीष झाझरी परिवार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर 81 श्रावक-श्राविकाओं ने श्रीजी का कलशाभिषेक कर पुण्यार्जन किया। भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा।

लालचंद पहाड़िया एवं अमित पाटोदी ने बताया कि शांतिधारा का पुण्यार्जन सुरेशकुमार-संदीप पांड्या परिवार, तेजकुमार-पंकज बड़जात्या परिवार, चिरंजी लाल-अशोक कुमार पाटोदी परिवार तथा कमल कुमार-बाबूलाल बज परिवार को प्राप्त हुआ।
मंडलजी पर चार कलश स्थापना का पुण्यार्जन ललित कुमार, लेखराज पहाड़िया, लालचंद-अनिष अजमेरा, दिलीप कुमार, आशीष काला परिवार तथा मंजू देवी-विमल-मुकेश-अमित काला परिवार ने प्राप्त किया।
पदमेश भरतपुर टीम की सुमधुर संगीत एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों के बीच देव-शास्त्र-गुरु पूजा, समुच्चय चौबीस पूजा, सोलहकारण पूजा, पंचमेरु पूजा, दशधर्म पूजा, दशधर्म विधान पूजा एवं मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष श्रद्धापूर्वक अर्घ्य समर्पित किए। आयोजन में श्रावक-श्राविकाओं के साथ बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सायंकाल मंदिर परिसर में भव्य आरती, सामायिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच भगवान महावीर के जयकारे गूंजते रहे।
दशलक्षण महापर्व के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने उत्तम क्षमा धर्म की आराधना करते हुए क्रोध का त्याग, क्षमा का भाव और आत्मशुद्धि का संकल्प लिया।
कुचामन नगर परिषद चुनाव: सभापति पद के लिए भाजपा से महेश रामचंद्रका, कांग्रेस से आरिफ खान प्रत्याशी







