कुचामन सिटी. सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल के वीर-वीरा युवा सदस्यों द्वारा “गरीमा प्रोजेक्ट” के तहत स्थानीय सुरजी देवी काबरा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, संक्रमण से बचाव एवं बीमारियों से सुरक्षित रहने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा 300 सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए।

कार्यक्रम में “झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” का संदेश देते हुए वीरा सुनीता गंगवाल ने बालिकाओं को उपयोगी जानकारी प्रदान की। संस्था अध्यक्ष रामावतार गोयल ने नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय की ओर से अनुराधा शर्मा, माणक चोटिया सहित संस्था के वीर सचिव अजीत पहाड़िया, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, युवा अध्यक्ष आनंद सेठी, सचिव विकास नीतू पाटनी, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर राहुल झांझरी उपस्थित रहे। अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल में वाणिज्य क्षेत्र पर करियर काउंसलिंग कार्यशाला






