Thursday, April 9, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: खारिया रोड शिव मंदिर में भागवत कथा के चौथे दिन...

कुचामन सिटी: खारिया रोड शिव मंदिर में भागवत कथा के चौथे दिन नंदोत्सव धूमधाम से मनाया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. खारिया रोड स्थित शिव मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

- विज्ञापन -image description
image description

कथा व्यास संत शिवानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में ध्रुव चरित्र, अजामिल उपाख्यान, जड़ भरत संवाद तथा भगवान श्रीराम जन्म कथा का विस्तार से वर्णन किया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य कथा सुनाई, जिसके बाद पंडाल में भक्तिमय वातावरण के बीच नंदोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।

- विज्ञापन -image description

कथा के दौरान भजन गायक हरीश द्वारका ने “लाला जन्म सुन आई” और “नंद के आनंद भयो” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्तों ने नृत्य करते हुए पूरे पंडाल को भक्ति के रंग में रंग दिया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर भगवान की सजीव झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं संत आनंद महाराज ने अपने प्रवचन में दान की महिमा बताते हुए भामाशाहों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में कुमारण पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार फौजी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे आयोजन समाज को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, जिससे लोगों में भक्ति और सदाचार की भावना विकसित होती है।

कुचामन सिटी: गरीमा प्रोजेक्ट के तहत बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!