कुचामन सिटी. शिक्षा नगरी के बुड़सू रोड जसराना स्थित आस्था पब्लिक स्कूल & स्पोर्ट्स एकेडमी की कक्षा 6 में अध्ययनरत छात्रा ईशा गुर्जर पुत्री हंसराज गुर्जर ने सैनिक स्कूल में चयन प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित कर ईशा का स्वागत किया गया तथा उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

विद्यालय के निदेशक दयाल शेषमा ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण डीडवाना-कुचामन जिले में आस्था स्कूल से एकमात्र चयन होना संस्थान की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था व अनुशासन का प्रमाण है।
कार्यक्रम में ग्रुप चेयरमैन भूराराम शेषमा, प्रबंध निदेशक गणेश शेषमा, कैप्टन केएल कुमावत, रोहित चौधरी, नीलम शर्मा, पूनम शेखावत सहित अभिभावक हंसराज गुर्जर उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि इण्डियन डिफेंस एकेडमी द्वारा संचालित आस्था स्कूल व स्पोर्ट्स एकेडमी ने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।






