Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन एडीजे कोर्ट के आदेश की अवहेलना, बस पार्किंग बोर्ड लगाए, बाकी...

कुचामन एडीजे कोर्ट के आदेश की अवहेलना, बस पार्किंग बोर्ड लगाए, बाकी अतिक्रमण वैसे का वैसा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद पार्किंग व्यवस्था में कोई ठोस सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

हालात यह हैं कि कई विवाह स्थलों के बाहर आज भी सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े दिखाई दे रहे हैं। जिससे आमजन और आसपास के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description

हालांकि संबंधित स्थलों पर औपचारिकता निभाते हुए पार्किंग के बोर्ड तो लगा दिए गए हैं। लेकिन वास्तविकता में पार्किंग की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। नतीजतन, सड़कें संकरी हो रही हैं, यातायात बाधित हो रहा है और कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति भी बन रही है।

पार्किंग के बोर्ड

स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता :-

कोर्ट के निर्देशों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर न तो सख्त निगरानी की जा रही है और न ही नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही देर रात तक विवाह स्थलों और कार्यक्रमों में लाउड स्पीकर अब भी बज रहे हैं। न्यायालय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद रात 10:00 बजे के बाद भी तेज आवाज में साउंड सिस्टम चल रहे हैं। कोर्ट ने मोबाइल डीजे को जप्त करने के भी निर्देश दिए थे। लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक मोबाइल डीजे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

- Advertisement -ishan

पिछले महीने हुए थी सुनवाई :-

दरअसल यह मामला उस समय सामने आया था जब मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नालाल काछवाल की ओर से न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। अधिवक्ता ओमप्रकाश पारीक ने कोर्ट को अवगत कराया था कि कुचामन क्षेत्र में कई विवाह स्थलों पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण आसपास के निवासियों को निरंतर असुविधा का सामना करना पड़ता है।

इस पर सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुंदरलाल खरोल के समक्ष डीटीओ मनोज शर्मा, सीआई सतपाल सिंह, नगर परिषद के राजस्व अधिकारी सहित विभिन्न विवाह स्थलों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे।

कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि 19 मार्च तक सभी संबंधित स्थल संचालक उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें और इसकी प्रगति रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करें।

कुचामन कोर्ट ने वाहनों पर लगे डीजे जब्त करने और विवाह स्थलों के संचालन को लेकर दिए निर्देश

साथ ही प्रशासन को भी निर्देशित किया गया था कि वह इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाए। लेकिन अभी की स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि कोर्ट के आदेशों की सरेआम अवहेलना हो रही है। व्यवसायी ही नहीं, बल्कि प्रशासन भी कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है।

कुचामन सिटी: हर घर नल योजना के नाम पर पैसे लेकर भी दीपपुरा में नहीं पहुंचा पानी, महीनों से सप्लाई ठप

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!