Sunday, April 12, 2026
Homeकुचामनसिटीभारत विकास परिषद कुचामन शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, ओमप्रकाश सेन...

भारत विकास परिषद कुचामन शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, ओमप्रकाश सेन बने अध्यक्ष

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद की कुचामन शहर शाखा के सत्र 2026-27 के लिए मुख्य कार्यकारिणी का चुनाव शहर स्थित रूलानिया पैलेस होटल में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

- विज्ञापन -image description

चुनाव परिणाम के अनुसार एडवोकेट ओमप्रकाश सेन को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। वहीं मोहित सेठी को सचिव तथा अंकुर जैन को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में परिषद के डॉ. गोविंद राम चौधरी, संपत सोमानी, राजेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, शरद सोमानी, राघव सारडा, राजाराम प्रजापत, महेंद्र वर्मा, सुशील काबरा, राधेश्याम झंवर, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह, एडवोकेट भवानी सिंह चावण्डिया, योगेश जाखड़, अमित बंसल, अमित अग्रवाल, लेखराज जैन, बजरंग कांटिया, रामूराम महला, शुभम सोनी, सीए गोविंद असावा, अंकित अग्रवाल, ओमप्रकाश सोनी, अरुण भूत, केशव मोर, मनीष चतुर्वेदी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने में चुनाव अधिकारी गणेश चौहान (लाडनूं) की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नितेश माथुर (लाडनूं) ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन पर परिषद के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए सेवा एवं संस्कार आधारित गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

अंत में सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

कुचामन में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण समापन, 21 जोड़ों ने यज्ञ में दी आहुतियां

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!