नावां शहर. मोहनपुरा स्थित नमक रिफाइनरी श्रीनाथ केमफूड में स्कूली बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नमक निर्माण से लेकर उसकी पैकिंग तक की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझा और औद्योगिक कार्यप्रणाली की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की।


रिफाइनरी के निदेशक संदीप जोशी ने विद्यार्थियों को बताया कि नमक उत्पादन एक वैज्ञानिक एवं चरणबद्ध प्रक्रिया है। इसमें सबसे पहले कच्चे नमक की शुद्धि की जाती है, उसके बाद उसमें आयोडीन मिलाया जाता है ताकि वह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बन सके। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से नमक की पैकेजिंग की जाती है, जिससे उसकी गुणवत्ता और स्वच्छता बरकरार रहती है।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने मशीनों के संचालन, गुणवत्ता जांच और पैकिंग सिस्टम को नजदीक से देखा। विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं को लेकर कई सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
संस्था के निदेशक मोहित जैन ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक प्रक्रियाओं को भी समझ पाते हैं।

नावां: जयपाल पूनिया हत्याकांड में 4 साल बाद 9 दोषियों को उम्रकैद, हर एक पर 1 लाख का जुर्माना






