Thursday, April 23, 2026
Homeनावां शहरनावां: पुलिस प्रशासन का पुतला बनाकर निकाली अर्थी, एसडीएम कार्यालय के सामने...

नावां: पुलिस प्रशासन का पुतला बनाकर निकाली अर्थी, एसडीएम कार्यालय के सामने किया दहन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर. मारोठ थाना क्षेत्र के भीवपुरा गांव के पास हुए जानलेवा हमले के मामले में 20 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को उग्र रूप में सामने आया।

- विज्ञापन -image description
image description

20 अप्रैल से उपखंड कार्यालय के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।

- विज्ञापन -image description

धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि वे पिछले चार दिनों से शांतिपूर्वक अपनी मांग रख रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर गुरुवार को आंदोलनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया।

- Advertisement -ishan

आंदोलनकारियों ने पुलिस प्रशासन का पुतला बनाकर उसकी अर्थी निकाली और “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद”, “पुलिस प्रशासन हाय-हाय” तथा “राम नाम सत्य है” जैसे नारों के साथ नगर में जुलूस निकाला। जुलूस गर्ल्स स्कूल चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए वापस एसडीएम कार्यालय पहुंचा।

यहां पुतले को शव का रूप देकर उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले महिलाओं और पुरुषों ने पुतले को जूते-चप्पलों से पीटा। पुतला दहन के दौरान आंदोलनकारियों ने दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया और सड़क के बीच बैठकर विरोध जताया। करीब 20 मिनट बाद रास्ता खोला गया और सभी पुनः धरना स्थल पर बैठ गए।

धरने में शामिल लोगों ने साफ कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन की ओर से चौथे दिन मारोठ थाना अधिकारी सुरेश सोनी ने ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग रहे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी धरने में शामिल होने पहुंचे, जिससे आंदोलन को और समर्थन मिला।

दरअसल, घटना 4 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे की है। भीवपुरा निवासी शिशपाल और रामकुमार अपने निजी वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भीवपुरा निवासी राजेंद्र लुहाच, हरेंद्र कुमार, राकेश और गजेंद्र सहित अन्य लोगों ने हथियारों से लैस होकर उनका रास्ता रोक लिया….नावां: मारोठ में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर SDM कार्यालय के बाहर धरना जारी

नावां: दुकान में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नावां में विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई का आरोप – हत्या कर फंदे से लटकाया

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!