Monday, April 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ब्राह्मण महासभा को मिला नया नेतृत्व, मनोज जोशी बने नगर...

कुचामन सिटी: ब्राह्मण महासभा को मिला नया नेतृत्व, मनोज जोशी बने नगर अध्यक्ष

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. सर्व ब्राह्मण महासभा, कुचामन सिटी को नया नेतृत्व मिल गया है। समाज के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता मनोज जोशी को महासभा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा द्वारा की गई, जिससे समाज में उत्साह का माहौल बन गया।

- विज्ञापन -image description

नियुक्ति की घोषणा के साथ ही आयोजित स्वागत समारोह में समाजजनों ने मनोज जोशी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान मिठाई वितरण के साथ खुशी का इजहार किया गया और पूरे वातावरण में सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली।

नेतृत्व क्षमता को देखते हुए मिली जिम्मेदारी

अपने संबोधन में पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि मनोज जोशी ने निरंतर समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी नेतृत्व क्षमता, समन्वय की भावना और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महासभा संगठन को और अधिक मजबूत करेगी।

वरिष्ठजनों ने आशा व्यक्त की कि मनोज जोशी के मार्गदर्शन में समाज में एकता, सेवा और संगठन की भावना को नई दिशा मिलेगी तथा आने वाले समय में समाज हित में कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे।

कुचामन में सिटी पार्क निर्माण के लिए 5.38 करोड़ का प्रोजेक्ट, जानें टेंडर डिटेल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!