Wednesday, April 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाला भव्य जुलूस, हजारों लोग...

कुचामन में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाला भव्य जुलूस, हजारों लोग हुए शामिल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी सहित नावां, मकराना, डीडवाना और परबतसर क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन सिटी में इस अवसर पर विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

स्थानीय अंबेडकर पार्क में लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जगदीश राय व हेमराज चावला के नेतृत्व में गाजे-बाजे और डीजे के साथ भव्य जुलूस की शुरुआत हुई।

- Advertisement -ishan

जुलूस आथुरणा दरवाजा ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होकर अंबेडकर सर्किल, लुहारिया बास, जवाहर स्कूल, स्टेशन रोड, सत्संग भवन, न्यू कॉलोनी, तिलक स्कूल और सीकर रोड होते हुए पुनः अंबेडकर पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुआ।

वहीं महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा सेवा समिति गली के पास शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान डॉ. भीमराव समिति के जगदीश राय, हेमराज चावला, वीर दिनेश लाडना, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर बंसीलाल कासोटिया, चेनसुख बुनकर सहित प्रमुख जनों का महावीर इंटरनेशनल के रामावतार गोयल, अशोक अजमेरा, सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, संपत बगड़िया, लाइंस क्लब फोर्ट के मुरलीधर गोयल, विष्णु मोयल तथा गणमान्य नागरिक सुरेश बंसल, विनायक, अनिल कुमावत (वकील), ओम प्रकाश कुमावत, मुकेश जांगिड़, राजू कुमावत सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में दुपट्टा पहनाकर सम्मान व अभिनंदन किया गया।

करीब 4 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर “जय भीम”, “जय भारत” और “जय संविधान” के गगनभेदी नारे लगाए।

इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से एम.ए. तथा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और कोलंबिया विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 1947 में उन्होंने भारतीय संविधान की प्रारूप समिति का नेतृत्व किया, जिसे 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया गया। बाद में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

हेमराज चावला ने कहा कि बाबा साहब का समतामूलक और न्यायप्रिय समाज का सपना आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।

शोभायात्रा में डॉ. एन.के. मोहनपुरिया, गजेंद्र कांसोटिया, शंकरलाल मोहनपुरिया, भंवरलाल बनिया, दिनेशचंद्र लाडणा, संतोष सारवान, मनोहरलाल परिहार, रतनलाल तालापा, रूघाराम कालिया, पूरणमल कालावत, जसराज खुड़ीवाल, राजकुमार फौजी, किरण फुलवारिया, पिंकी देवी मोहनपुरिया, पार्षद संतोष देवी मोहनपुरिया, सम्पत देवी चावला, निर्मला कांसोटिया, बलवीर नायक, प्रहलाद नाराणिया, कैलाश नागर, पार्षद खेताराज सिसोदिया, नारायणराम कांसोटिया, कैलाश बारिया, प्रदीप झाला, चैनसुख मेघवाल, अर्जुन नायक, पप्पू सारवान, रमेश रॉय, सुरेश चावला, विमल कुमार लखन, संतोष गुंद, भंवरलाल लखन, अशोक मोहनपुरिया, मोहनलाल चावला, रामलाल कांसोटिया, लालाराम सेवलिया, रामनिवास जाटोलिया, चतुर्भुज मेघवाल, महेश गहनोलिया, राधेश्याम कांसोटिया, सुरेश नायक, बंशीलाल कांसोटिया, मुरारी रैगर, विजय कुमार, बबलू महाराज, खेताराम, किरण, अनिता सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: डॉ. अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भजन कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!