Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर निकली शोभायात्रा, लोगों ने पुष्पवर्षा...

कुचामन सिटी: भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर निकली शोभायात्रा, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. “जीओ और जीने दो” के संदेश के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description

जैन वीर मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव के तहत सुबह 7 बजे सभी जैन मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा और पूजन कार्यक्रम संपन्न हुए।

- विज्ञापन -image description

अजमेरी मंदिर के मंत्री मनोज पाण्ड्या और सुभाष रावंका ने बताया कि सुबह 8:30 बजे अजमेरी मंदिर से घट यात्रा का भव्य जुलूस रवाना हुआ।

- Advertisement -ishan

यह जुलूस नई नसियांजी, महावीर चौक पर ध्वजारोहण के बाद बस स्टैंड, अंबेडकर सर्किल, डीडवाना रोड और अहिंसा सर्किल होते हुए महावीर उद्यान पहुंचा। यहां भगवान महावीर का पांडुशिला पर कलशाभिषेक और शांतिधारा की गई। इसके बाद जुलूस वापस आथुना दरवाजा होते हुए अजमेरी मंदिर पहुंचा।

सौभागमल गंगवाल ने बताया कि दोपहर 4 बजे पुरानी धान मंडी से रथ यात्रा निकाली गई, जो सदर बाजार, गोल प्याऊ, अंबेडकर सर्किल और जैन भवन होते हुए नागौरी मंदिर पहुंची।

रात्रि 7 बजे अजमेरी मंदिर में भगवान महावीर की भव्य आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

महोत्सव के एक दिन पूर्व 29 मार्च को अहिंसा सर्किल, डीडवाना रोड पर दीप प्रज्वलन किया गया तथा दिगम्बर जैन मंदिर में धर्म आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

जुलूस के दौरान महावीर इंटरनेशनल, वैश्य महासंगठन, लॉयन्स क्लब फोर्ट, अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कुचामन सिटी में राजसी वैभव के साथ निकली ईसर-गणगौर की शाही सवारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments