Sunday, March 29, 2026
Homeनावां शहरनावां: नमक फैक्ट्री में मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

नावां: नमक फैक्ट्री में मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के नावां क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम गोविंदी में स्थित मालचंद दीदयाल साल्ट प्राइवेट लिमिटेड नमक रिफाइनरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे फैक्ट्री में काम के दौरान नमक के हॉपर में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description
मृतक सूरज गुर्जर का शव

मृतक की पहचान त्योड़ निवासी सूरज गुर्जर के रूप में हुई है। हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने करीब सुबह 10 बजे तक फैक्ट्री के दरवाजे बंद रखे और घटना की सूचना बाहर नहीं दी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

लोगों ने हाइवे जाम किया

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचकर थानाधिकारी नंदलाल चौधरी ने ग्रामीणों से समझाइश कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।

- Advertisement -ishan
पुलिस ने ग्रामीणों से की समझाइश

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

नावां शहर में जिला कलक्टर का वार्षिक निरीक्षण, अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग

कुचामन सिटी: जर्जर सड़क से परेशान वार्ड 22/36 के लोग, भाजपा महामंत्री ने दिया निर्माण का आश्वासन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!