Tuesday, May 26, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया एनएसएस विशेष शिविर का...

कुचामन सिटी: मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया एनएसएस विशेष शिविर का अवलोकन, स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य किए।

- विज्ञापन -image description
image description

स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण हेतु गड्ढे तैयार किए, पौधों एवं पेड़ों को पानी दिया तथा सूखे पत्तों को एकत्रित कर गड्ढा खोदकर उन्हें भूमि में दबाते हुए जैविक खाद तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुचामन सिटी भंवरलाल खोखर ने शिविर का अवलोकन एवं निरीक्षण किया।

छोटे-छोटे कार्यों से विकसित होती है सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना – ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा के समय से ही विद्यार्थियों में समाज सेवा और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित होनी चाहिए। इसके लिए बड़े कार्य करने की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि अपने आसपास छोटे-छोटे कार्य करते हुए जरूरतमंदों की सहायता करना, कुरीतियों एवं अंधविश्वास के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा टीकाकरण जैसे जनहितकारी कार्यक्रमों में सहयोग करना भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद के युवाओं के प्रति विचारों को विद्यार्थियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना प्रारंभ की गई थी, जो आज देशभर में लाखों स्वयंसेवकों के माध्यम से संचालित हो रही है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू चौधरी, उपप्रधानाचार्य डॉ. भंवरलाल गुगड़, व्याख्याता राजेश चौधरी तथा कार्यक्रम अधिकारी मेहाईराज रतनू उपस्थित रहे।शिविर का शुभारंभ प्रातः प्रार्थना एवं एनएसएस की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।

खेलकूद प्रतियोगिताएँ आयोजित –

इसके पश्चात स्वयंसेवकों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र समूह तथा बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई समूह विजेता रहा। दिन के अंत में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा अपनी दैनिक डायरी भी भरी।

कुचामन सिटी में 20 मार्च से शुरू होगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!