Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.2 ग्राम एमडीएमए व 6.2 ग्राम...

कुचामन सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.2 ग्राम एमडीएमए व 6.2 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

नाका बंदी के दौरान केम्पर गाड़ी से पकड़े गए आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.2 ग्राम एमडीएमए और 6.2 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

- विज्ञापन -image description

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा एवं वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी सतपाल सिंह द्वारा की गई।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – 20 मार्च 2026 को मंडावरा चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक केम्पर गाड़ी को रुकवाया। जांच के दौरान गाड़ी में बैठे दो युवकों के पास अवैध मादक पदार्थ पाए गए। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश बुगालिया (25) और गजेन्द्र बुगालिया उर्फ गज्जू (21) निवासी निम्बा का बास थाना मौलासर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त केम्पर गाड़ी (आरजे 37 जीबी 6538) को भी जब्त कर लिया है।

- Advertisement -ishan

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य कांस्टेबल श्योलाराम, देवीलाल, रामकिशोर और सुनील कुमार का विशेष योगदान रहा।

कुचामन सिटी: जैन समाज व सर्व समाज द्वारा रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments