Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पलाड़ा गांव में महिलाओं को घरेलू हिंसा व कानूनी अधिकारों...

कुचामन सिटी: पलाड़ा गांव में महिलाओं को घरेलू हिंसा व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महिला अधिकारिता विभाग के अंतर्गत मानव सेवा समिति संस्था द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना कुचामन सिटी की ओर से पलाड़ा गांव में महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description

कार्यशाला में घरेलू हिंसा, मारपीट तथा दहेज के लिए प्रताड़ित महिलाओं को उनके अधिकारों और सहायता के विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता तारावती और विधिक परामर्शदाता एडवोकेट दुर्गेश कंवर ने महिलाओं को पारिवारिक अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि यदि कोई महिला किसी भी प्रकार की समस्या से जूझ रही है तो महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना कुचामन सिटी उनकी सहायता करेगा। केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश के माध्यम से विवाद का समाधान कर घर बसाने में भी सहयोग किया जाता है।

परामर्शदाताओं ने महिलाओं को लीगल एड, पुनर्वास, चिकित्सा सुविधा और अस्थायी आवास सुविधा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पलाड़ा गांव के सरपंच विजय सिंह पलाड़ा ने भी सहयोग प्रदान किया।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी में विश्व महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान व होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments