Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जैन समाज व सर्व समाज द्वारा रक्तदान शिविर के पोस्टर...

कुचामन सिटी: जैन समाज व सर्व समाज द्वारा रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. “रक्तदान महादान” की भावना को लेकर जैन समाज एवं सर्व समाज के तत्वावधान में आगामी 29 मार्च (रविवार) को आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह शिविर भारतीय नववर्ष, रामनवमी, चैत्र नवरात्र, वीर हनुमान जयंती, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं चेटीचंड जैसे विभिन्न पर्वों के उपलक्ष्य में मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

शिविर का आयोजन राजस्थान जैन सभा एवं जैन वीर मंडल, कुचामन के संयुक्त तत्वावधान में महावीर भवन, पुरानी धान मंडी में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।

यह आयोजन विमला देवी (स्व. भंवरलाल), मुकेश, नरेश एवं संजय झाझरिया परिवार के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर सोभागमल गंगवाल एवं सुभाष पहाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि “जियो और जीने दो” के उद्देश्य के साथ मानव सेवा के लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नववर्ष के अवसर पर पुरानी नसियाजी में रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन किया गया।

विमोचन कार्यक्रम में संयोजक प्रदीप काला, सचिन गंगवाल, सह-संयोजक विकास पाटोदी, अर्पित पहाड़िया, देवेंद्र पहाड़िया, प्रमोद पांड्या, राजकुमार, अशोक, सुरेश, नरेश, पंकज, पूरणमल, चिरंजी लाल, विजय, रौनक जैन सहित महिला संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: भोपाल में IGNRMS के 49वें स्थापना दिवस पर भांवता के मदन मेघवाल को मिला आमंत्रण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!