Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: तरुण खटीक हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की मांग, राष्ट्रपति व...

कुचामन सिटी: तरुण खटीक हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की मांग, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. दिल्ली के उत्तम नगर स्थित जे.जे. कॉलोनी में हुए तरुण खटीक हत्याकांड के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर खटीक समाज और विभिन्न संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

समाज की ओर से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

- विज्ञापन -image description

ज्ञापन में बताया गया कि 3 फरवरी 2026 को उत्तम नगर की जे.जे. कॉलोनी में एक छोटी बच्ची अपने परिजनों के साथ पानी भरे होली के गुब्बारों से खेल रही थी। इसी दौरान गुब्बारा नीचे गिरने से पानी के छींटे वहां से गुजर रही एक महिला पर पड़ गए। इस बात को लेकर महिला के परिजनों और अन्य लोगों ने गुस्से में आकर बच्ची और उसके परिजनों पर घर में घुसकर हमला कर दिया।

बताया गया कि इसी दौरान घटना से अनजान 27 वर्षीय तरुण खटीक जब घर पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -ishan

इस घटना को लेकर कुचामन उपखंड सहित विभिन्न स्थानों के खटीक समाज, दलित समाज और अन्य लोगों में आक्रोश है। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।

कुचामन सिटी: जैन समाज ने मनाया भगवान ऋषभनाथ का जन्म कल्याणक, निकाली भव्य रथयात्रा

कुचामन सिटी में 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments