कुचामन सिटी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार कुचामन सिटी की ओर से समाजसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम डीडवाना रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में आयोजित हुआ।

इस दौरान चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. रजनी गावड़िया तथा दिव्यांग और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर सुशील चौहान (सचिव, मूक-बधिर विद्यालय) का माला, तिलक, साफा, दुपट्टा ओढ़ाकर तथा मुंह मीठा करवाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रामावतार गोयल, सचिव अजित पहाड़िया, कोषाध्यक्ष सुरेश जैन, सम्पत बगड़िया, सुरेंद्र सिंह दीप्पुरा, अशोक अजमेरा, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, वीरा सचिव शारदा, सोहनलाल वर्मा, सुनीता, सीता गगवाल, मंजु, राखी बड़जात्या, नीता बंसल, इंदु सैन, कल्पना, मनीषा पहाड़िया, कविता अग्रवाल, गुलाबो शर्मा और कल्पना बज सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

कुचामन सिटी: सेवा समिति की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, गणगौर मेले की तैयारियों पर चर्चा






