Tuesday, May 26, 2026
Homeनावां शहरनावां सिटी में 1 मार्च को श्री श्याम परिवार सेवा समिति का...

नावां सिटी में 1 मार्च को श्री श्याम परिवार सेवा समिति का अष्टम विशाल फागोत्सव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर. उपखंड मुख्यालय पर श्री श्याम परिवार सेवा समिति रजिस्टर्ड, नावां सिटी का अष्टम विशाल फागोत्सव 1 मार्च 2026 रविवार को मनाया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

संस्था अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि इस बार मंडल अपना अष्टम फागोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ श्री श्याम कुंज, स्टेशन रोड, राम लक्ष्मण कॉलोनी में मनाएगा। जिसमें बाबा श्याम का नयनाभिराम श्रृंगार किया जाएगा और देश-प्रदेश के ख्याति प्राप्त भजन प्रवाहकों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

- विज्ञापन -image description

श्री श्याम परिवार के संरक्षक प्रहलादराय अग्रवाल व रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस बार मेहमान कलाकारों में दिल्ली से ट्विंकल शर्मा और केकड़ी से ऋषभ मित्तल अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों में नरेंद्र अजमेरा, मुरली पाराशर, ललित चावड़ा, तुषार गौड़, प्रदीप गौतम, हितेश सोनी, विजय सबनानी आदि भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

श्री श्याम परिवार के कीर्तन प्रभारी कैलाश गौड़ ने बताया कि इस बार बाबा का श्रृंगार देश के विभिन्न भागों से मंगाए गए विशेष पुष्पों द्वारा महल की थीम पर होगा व बाबा श्याम के साथ पुष्पों की होली चंग-धमाल के साथ सभी भक्त खेलेंगे।

- Advertisement -ishan

इस दौरान संस्था के सभी सदस्य उत्साह के साथ फागोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गए हैं व उपखंड मुख्यालय के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

नावां: शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग में खेल सप्ताह जारी, कबड्डी व जलेबी जंप प्रतियोगिताएं आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!