Homeकुचामनसिटीब्रज की तर्ज पर कुचामन सिटी में भक्ति रस का फागोत्सव

ब्रज की तर्ज पर कुचामन सिटी में भक्ति रस का फागोत्सव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में इन दिनों फागोत्सव की रंगत पूरे शबाब पर है। ढोलक की थाप, फाग गीतों की गूंज और उड़ते अबीर-गुलाल के बीच मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

ब्रज की होली की तर्ज पर शहर में पारंपरिक अंदाज में फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

सीकर रोड स्थित एक निजी भवन में श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ भव्य फागोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान फूलों की बरसात और रंगों की बौछार के बीच भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा वातावरण भक्ति और आनंद के अनोखे संगम से सराबोर हो उठा। चारों ओर रंग, फूल और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

संगीत सदन एवं महिला मंडल की सदस्याओं ने राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती का स्वरूप धारण कर फाग खेला तो श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। महिलाओं ने एक-दूसरे पर पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली, जिससे पूरा परिसर रंग-बिरंगे पुष्पों की सुगंध से महक उठा।

- Advertisement -ishan

ढोलक की थाप और पारंपरिक फाग गीतों के बीच अबीर-गुलाल उड़ता रहा और भक्तजन जयकारों के साथ उत्सव का आनंद लेते रहे। फागोत्सव ने शहरवासियों को रंग, भक्ति और उल्लास के सूत्र में बांध दिया।

कुचामन सिटी में 1 मार्च को कवि सम्मेलन, 2 मार्च को होली-फागोत्सव का भव्य आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments