Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: 39वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 68 मरीज हुए...

कुचामन सिटी: 39वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 68 मरीज हुए लाभान्वित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में गुणमाला देवी (स्व. कमलकुमार जैन) पाण्ड्या के सौजन्य से 39वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास, प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description

शिविर में हड्डी, जोड़, लिगामेंट तथा घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) द्वारा मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया।

शिविर का शुभारंभ दानदाता वीर कैलाशचंद जैन पाण्ड्या, संस्था के प्रोजेक्ट कन्वीनर वीर सुभाष पहाड़िया, संयोजक वीर संदीप पाण्ड्या, वीर सुभाष गंगवाल, वीर बलराम प्रधान, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर नंदकिशोर बिडसर एवं डॉ. जितेश जैन द्वारा किया गया।

- Advertisement -ishan

वीर नरेश जैन एवं वीर तेजकुमार बड़जात्या ने बताया कि शिविर में डेगाना, नावा, बासा, सबलपुर, मकराना सहित ग्रामीण क्षेत्रों एवं कुचामन शहर के कुल 68 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। इस दौरान 36 एक्स-रे तथा 33 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं और विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा परामर्श दिया गया।

संस्था के सुरेश गंगवाल एवं सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा ने बताया कि महानगर के ख्याति प्राप्त डॉक्टर की सेवाएं कुचामन में उपलब्ध होने पर लालचंद जैन, कैलाश शेखराजका, मुकेश मुंदड़ा एवं प्रमोद अग्रवाल ने संस्था के सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए साधुवाद दिया।

शिविर के सफल आयोजन में बोदू कुमावत, जितेन्द्र, कंचन चौधरी एवं सुरजीत वैष्णव का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने शिविर से जुड़े सभी सहयोगियों एवं चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: कांग्रेस के आरोपों के बीच भाजपा का पलटवार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments