Sunday, April 19, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में निःशुल्क मेगा फिजियोथेरेपी कैंप, 550 से अधिक मरीजों को...

कुचामन सिटी में निःशुल्क मेगा फिजियोथेरेपी कैंप, 550 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी कस्बे में रविवार को कृषि मंडी रोड स्थित फिजियो हॉस्पिटल में पहली बार निःशुल्क मेगा फिजियोथेरेपी मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह आयोजन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description

शिविर का आयोजन डॉ. हरीश कुमावत के सान्निध्य में किया गया। जिसमें जयपुर से डॉ. हेमराज एवं अजमेर से डॉ. राजेश ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. हरीश कुमावत ने बताया कि शिविर में 550 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क जांच व उपचार का लाभ उठाया।

अजमेर के माइग्रेन एवं पेन विशेषज्ञ डॉ. राजेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शरीर में होने वाला दर्द मुख्य रूप से फिजिकल पेन, इमोशनल पेन एवं न्यूट्रिशनल पेन के कारण होता है। जिसे काइनेर्जीटिक एवं काइनेशियोलॉजी जैसी नवीन पद्धतियों से बिना दवा के भी ठीक किया जा सकता है।

- Advertisement -ishan

सेमिनार में लाइफ-स्टाइल पर चर्चा, 5000 तक की निःशुल्क जांच

स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार के दौरान खान-पान एवं लाइफ-स्टाइल से जुड़ी बीमारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन कर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में लगभग ₹5000 तक की निःशुल्क जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधि रखेंद्र ओझा ने बताया कि संस्था द्वारा शहर में समय-समय पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर में डॉ. वी.के. गुप्ता, डॉ. सत्यनारायण, डॉ. शुभम, डॉ. नितेश कुमावत, डॉ. मालचंद कुमावत, डॉ. हेमराज खोरवाल, देवीलाल दादरवाल, भींवाराम राम कुमावत, बाबूलाल दुबलदिया, प्रकाश बागड़ा (फोटोग्राफर), राजूराम गौरेला, एडवोकेट भवानी सिंह, एडवोकेट भीकमचंद कुमावत, एडवोकेट ओमजी पारिक, एडवोकेट बाबूलाल, एडवोकेट सत्यप्रकाश, कृष्ण पारिक, राकेश (रेडियोग्राफर), आर.पी. धाकड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कुचामन में 12 से 16 फरवरी तक करणी कथा का आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!