Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: टाइम लग जाएगा लेकिन मार देंगे… विजय सिंह पलाड़ा को...

कुचामन सिटी: टाइम लग जाएगा लेकिन मार देंगे… विजय सिंह पलाड़ा को फिर धमकी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। आज फिर एक बार व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉयस नोट आया। कॉलिंग कोड यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) का बताया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

दरअसल 13 फरवरी से धमकियों का सिलसिला शुरू हुआ। पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद भी लगातार धमकियां आ रही हैं। जिससे साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

- विज्ञापन -image description

आज सोमवार दोपहर 2:48 बजे एक व्हाट्सएप कॉल आया। उसके तुरंत बाद मैसेज किया गया। अगले ही सेकंड दोबारा वॉयस कॉल आया, फिर मैसेज लिखा गया कि “फोन उठा।”

इसके बाद वीरेंद्र चारण के नाम से एक वॉयस नोट भेजा गया। जिसमें गाली-गलौज करते हुए कहा गया कि “तेरा भी रमेश रूलानिया जैसा ही होगा, किसी से भी फोन करा ले… टाइम लगेगा लेकिन मार देंगे…”

- Advertisement -ishan

सोचने की बात यह है कि रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण तक अब भी पल-पल की जानकारी पहुंच रही है। इससे आशंका जताई जा रही है कि गैंग के गुर्गे अब भी कुचामन या आसपास के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जो पीड़ित की हर गतिविधि की जानकारी उन तक पहुंचा रहे हैं।

इसी मामले को लेकर सर्वसमाज द्वारा कल कुचामन बंद का फैसला किया गया है। साथ ही थाने के सामने धरना-प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया है।

भाजपा नेताओं को टारगेट कर रही गैंग

आज फिर आई जान से मारने की धमकी ने राजस्थान सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है। इससे पहले भी रोहित गोदारा गैंग ने रमेश रूलानिया की हत्या की थी। जो भाजपा से जुड़े हुए थे। इस बार भी नागौर देहात भाजपा के उपाध्यक्ष विजय सिंह पलाड़ा को गैंग ने निशाना बनाया है।

हालांकि प्रशासन अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का भरोसा देने की बात करता है। लेकिन ऐसा वास्तव में कर नहीं पा रहा।

कुचामन सिटी: रंगदारी प्रकरण में सर्व समाज की बैठक, कल धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगी गोगामेड़ी की पत्नी

कुचामन सिटी: भाजपा नेता को लगातार मिल रही धमकियां, गोगामेड़ी और रुलानियां हत्याकांड की तरह अंजाम भुगतने की चेतावनी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments