Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी जिला चिकित्सालय को मिला अत्याधुनिक प्रोजेक्टर, प्रशिक्षण कार्यों को मिलेगी...

कुचामन सिटी जिला चिकित्सालय को मिला अत्याधुनिक प्रोजेक्टर, प्रशिक्षण कार्यों को मिलेगी मजबूती

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी में शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

चिकित्सालय को डॉ. वी.के. गुप्ता एवं डॉ. कल्पना गुप्ता द्वारा लगभग 40 हजार रूपए मूल्य का अत्याधुनिक प्रोजेक्टर व प्रोजेक्टर स्क्रीन भेंट किया गया। लंबे समय से चिकित्सालय में ऐसे उपकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो इस सहयोग से पूरी हुई।

- विज्ञापन -image description

प्रोजेक्टर की उपलब्धता से चिकित्सालय में प्रशिक्षण कार्यक्रमों, स्टाफ अपग्रेडेशन, स्किल अपग्रेडेशन प्रोग्राम, सीपीआर ट्रेनिंग, तथा नर्सिंग एवं मेडिकल स्टाफ की सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) जैसे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन संभव होगा। इससे न केवल चिकित्सालय की कार्यप्रणाली और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा, बल्कि मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिक प्रभावी होंगी।

इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. शकील अहमद राव ने दानदाताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्टर चिकित्सालय की शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के लिए निरंतर प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है और यह उपकरण इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। डॉ. राव ने यह भी कहा कि ऐसे सहयोग से चिकित्सालय परिवार का मनोबल बढ़ता है और समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में उप अधीक्षक डॉ. बी.एस. ढाका, डॉ. चेनाराम चौधरी, डॉ. सत्यनारायण कुम्हार, डॉ. जे.पी. ढाका, डॉ. राजकुमार राठौर, डॉ. इशाक देवरा, डॉ. विनोद सागर, डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. वेदांत शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक अनवर हुसैन, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर रणवीर सिंह, नर्सिंग ऑफिसर आचूकी चौधरी, विद्या शर्मा, जोली शाजी सहित चिकित्सालय का समस्त चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।

कुचामन सिटी में 8 फरवरी को 39वां निःशुल्क हड्डी रोग चिकित्सा शिविर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments