Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी आमजन...

कुचामन सिटी: जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर परिषद कुचामन के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

जनसुनवाई के दौरान कुचामन शहर व आसपास के क्षेत्रों से आए नागरिकों ने जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को अपनी जनसमस्याओं से अवगत कराया।

- विज्ञापन -image description

जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, अतिक्रमण, बिजली, सड़क मरम्मत, शहर में रूडीप के कार्यों, राजस्व मामलों और सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित लगभग प्रकरण प्राप्त हुए। जिनकी सुनवाई कर जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को मौके पर जाकर जनसमस्याओं का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -ishan

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नियमित गश्त करने तथा साइबर अपराधों व नशे की प्रवृत्ति पर रोकथाम के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल नेहरा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कुचामन में श्री करणी कथा की भव्य शुरुआत, निकली विशाल कलश यात्रा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!