Monday, May 25, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: गौमाता को हरा चारा खिलाकर एवं जीवों की सेवा कर...

कुचामन सिटी: गौमाता को हरा चारा खिलाकर एवं जीवों की सेवा कर मनाया महाशिवरात्रि पर्व

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट, कुचामन सिटी के तत्वावधान में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन कर पर्व श्रद्धा और सेवा भावना के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

समिति द्वारा स्टेशन रोड स्थित शाकंभरी माता गौशाला में गौमाता को एक ट्रॉली हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। इस अवसर पर गौशाला संचालक रवि भार्गव ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

- विज्ञापन -image description

इसी क्रम में पुराने बस स्टैंड स्थित किनोई पार्क में आचार्य विद्यासागर पक्षी आवास पर सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही पुराने बस स्टैंड स्थित अन्नपूर्णा रसोई घर में जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन कराया गया।

समिति द्वारा एक गंभीर रूप से बीमार स्ट्रीट डॉग को उपचार हेतु अजमेर हायर सेंटर भेजा गया। इसके अतिरिक्त बुड्सु रोड स्थित पौधों को टैंकरों से पानी पिलाया गया तथा अहिंसा सर्किल पर बिलियों में गायों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई।

- Advertisement -ishan

समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन ने बताया कि पर्वों पर इस प्रकार के सेवा कार्य करते रहना चाहिए। इससे जहां पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं हमारी संस्कृति से जुड़ाव भी सुदृढ़ होता है।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन, सचिव जीव मित्र प्रदीप काला, जीव मित्र डॉ. प्रकाश टेलर, जीव मित्र राजेश अग्रवाल, जीव मित्र सीए आशीष झांझरी, जीव मित्र संदीप पांड्या, जीव मित्र रम्यक पांड्या, सोमी, विधि, आयुषी पांड्या एवं विजय काला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सहयोग प्रदान किया।

कुचामन सिटी: भाजपा नेता को लगातार मिल रही धमकियां, गोगामेड़ी और रुलानियां हत्याकांड की तरह अंजाम भुगतने की चेतावनी

छः न्याति ब्राह्मण महासंघ कुचामन सिटी की नई कार्यकारिणी का गठन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!