नावां बाईपास स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में बुधवार से खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नितेश जोशी (एयू बैंक मैनेजर), नरेन्द्र (एचडीएफसी बैंक) एवं अजय शर्मा (एयू बैंक) द्वारा फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व संस्था के डायरेक्टर अनिल कुमार गौड़ और प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार जोशी ने अतिथियों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया।

डायरेक्टर अनिल कुमार गौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों को स्वास्थ्य और अनुशासन के लिए आवश्यक बताया। प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार जोशी ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाते हैं। खेल प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी ने कहा कि खेल सप्ताह का उद्देश्य केवल जीतना नहीं, बल्कि खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता परिणाम –
क्रिकेट में सिक्स सेमेस्टर से कप्तान अबरार प्रथम व फिफ्थ सेमेस्टर से युवराज गुर्जर द्वितीय रहे।

ब्लाइंड फोल्ड टारगेट में थर्ड सेमेस्टर से प्रियंका जांगिड़ प्रथम व सिक्स सेमेस्टर से हेमलता छापोला द्वितीय रहीं।
सेवन स्टोन में थर्ड सेमेस्टर से नेहा प्रथम व फिफ्थ सेमेस्टर से मनीषा चौधरी द्वितीय रहीं।
बैडमिंटन में थर्ड सेमेस्टर से आरुषि व आस्था प्रथम तथा फर्स्ट सेमेस्टर से प्रीतिमा व भाग्यश्री द्वितीय रहीं।
वॉलीबॉल में सिक्स सेमेस्टर से करण पारीक प्रथम व फिफ्थ सेमेस्टर से मुकेश सिंह द्वितीय रहे।
टग ऑफ वॉर में सिक्स सेमेस्टर से सुमन कुमारी व फोर्थ ईयर से पीयूष प्रथम तथा फिफ्थ सेमेस्टर से रिंकी व थर्ड सेमेस्टर से बृजेश द्वितीय रहे।
इस अवसर पर चेतन प्रकाश, कृष्णकांत, महावीर प्रसाद, रामनिवास, मनीष कुमार, वासुदेव, शंकर सिंह, विजय सिंह, अजय, संदीप कुमार, आशुतोष, गजेंद्र सिंह एवं मदनलाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
नावां मीठड़ी रोड स्थित सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में उत्साहपूर्वक मनाया गया विज्ञान दिवस






