Homeनावां शहरनावां रेलवे स्टेशन पर हादसा, रणथंभोर एक्सप्रेस की चपेट में आने से...

नावां रेलवे स्टेशन पर हादसा, रणथंभोर एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्ध के पैर कटे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां. रणथंभोर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। यह घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई। जहां ट्रेन में चढ़ते समय व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हादसे में वृद्ध के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं तथा पैर लगभग कटने की स्थिति में बताए जा रहे हैं। घायल की पहचान महेश जांगिड़.निवासी फुलेरा के रूप में हुई है।

- विज्ञापन -image description

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट मूलसिंह एवं नर्सिंग ऑफिसर पिंटू कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत नावां के चिकित्सालय ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments