Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में 1 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्रा व प्रभात...

कुचामन में 1 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्रा व प्रभात फेरियों का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सुदर्शन बस्ती, कुचामन में 1 फरवरी 2026 (रविवार) को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

यह सम्मेलन पुलिस थाने के पास स्थित मैदान में संत भगवान दास महाराज एवं जय रामदास महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।

- विज्ञापन -image description

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में जोधपुर प्रांत के सह प्रांत प्रचारक राजेश कुमार उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ 1 फरवरी रविवार को प्रातः 10:30 बजे पारीक कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रहेगी।

- Advertisement -ishan

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन को लेकर जन-जागरण हेतु सुदर्शन बस्ती के चारों भाग बालाजी विहार कॉलोनी, पारीक कॉलोनी, विकास नगर एवं निर्मल शारदा नगर में 22 जनवरी 2026 से प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम स्थल पर 25 जनवरी 2026 (रविवार) को विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। वहीं 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 6:30 बजे सभी कॉलोनियों की सामूहिक प्रभात फेरी नली का बालाजी मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी।

इससे पूर्व मंगलवार को नली का बालाजी मंदिर परिसर में बरवाला पीठ के महंत बालक दास महाराज के सानिध्य में भव्य सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें ढाई सौ से तीन सौ की संख्या में मातृशक्ति सहित श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात नली का बालाजी मंदिर से वाहन रैली निकाली गई। जिसका विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

कुचामन सिटी में कांग्रेस ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!