Homeक्राइम न्यूजडीडवाना: लाडनूं पुलिस ने 28.57 ग्राम एमडीएमए के साथ आरोपी को किया...

डीडवाना: लाडनूं पुलिस ने 28.57 ग्राम एमडीएमए के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना लाडनूं ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28.57 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन  ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा एवं वृताधिकारी लाडनूं जितेन्द्र सिंह के सुपरविजन में की गई। पुलिस निरीक्षक शिंभूदयाल, थानाधिकारी लाडनूं मय जाप्ता द्वारा कस्बा लाडनूं में गश्त के दौरान यह सफलता मिली।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार 28 जनवरी 2026 को गश्त के दौरान गणगौर होटल के पास हाईवे रोड लाडनूं पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। शक के आधार पर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 28.57 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप विश्नोई पुत्र रामप्रताप विश्नोई निवासी रोटू, पुलिस थाना जायल, जिला नागौर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना लाडनूं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -ishan

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।

नावां: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments