कुचामन सिटी क्षेत्र के हिराणी गांव में शहीद रामेश्वर लाल परसवाल की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


इस मौके पर मैन चौक से हिराणी तक डीजे के साथ सैकड़ों गाड़ियों व मोटरसाइकिलों की तिरंगा रैली निकाली गई। रैली सिद्धपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर से होते हुए शहीद रामेश्वर नगर स्थित स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई।

श्रद्धांजलि सभा में वीरांगना राजू देवी, पुत्र अयान व वियान, भाई भागुराम एवं पूसाराम परसवाल परिवार, भूमि दानदाता सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान “शहीद रामेश्वर लाल अमर रहें” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में गांव के फौजी साथियों ने सेना की वर्दी में पहुंचकर शहीद को सलामी दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान रमेश कलकला ने बताया कि हिराणी शहीद कमेटी के सदस्यों द्वारा स्मारक के विकास के लिए आगे की रणनीति तैयार की गई है।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता कर्नल नंद किशोर ढाका, फौजी सोहन चौधरी, सरपंच मदनलाल कुमावत, देवी लाल मुवाल, मुरलीधर शर्मा, रामदीन मेघवाल, RLP नेता महेंद्र डोरवाल, सीताराम नायक, भींवाराम शेष्मा, रंजीत पोषक, चन्दन शर्मा, दशरथ वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






