Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जे. डी. जैन विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया...

कुचामन सिटी: जे. डी. जैन विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शिक्षा नगरी के जे. डी. जैन विद्यालय पलटन गेट में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में देशभक्ति का ज्वार छाया हुआ था। जो हमें एकजुटता में सुरक्षित और सशक्त बनाए रखता है।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष कमलकुमार पहाड़िया, उपाध्यक्ष लालचंद जैन, सचिव संतोषकुमार-संतोषदेवी जैन, कोषाध्यक्ष सुभाषचंद पहाड़िया, प्रधानाध्यापिका शशि सोनी, कार्यक्रम अध्यक्ष विनोदकुमार-उषा झांझरी, मुख्य अतिथि सुभाषचंद गंगवाल, विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल कुमार-उषा जैन (दिल्ली), दिनेश-अंशा जैन (दिल्ली), वीर नरेंद्र राका, वीर बाबूलाल जैन, वीरा मोनिका लोढ़ा, वीर मनोहर गोपाल इनाणी (अजमेर), वीर रामावतार गोयल, वीर अजीत पहाड़िया, अशोक जैन सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य व विद्यालय स्टाफ ने सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलित करके किया।

- विज्ञापन -image description

सचिव संतोष पहाड़िया ने सभी अतिथियों का तिरंगा पहनाकर, तिलक और माला-साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा का दिन है।

- Advertisement -ishan

प्रधानाध्यापिका शशि सोनी ने इस अवसर पर बताया कि संस्था अध्यक्ष कमलकुमार पहाड़िया और सचिव संतोषकुमार पहाड़िया द्वारा अपने स्वर्णिम कार्यकाल में विद्यालय में 50 वर्षों तक निःस्वार्थ सेवा और मार्गदर्शन देने के लिए उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियाँ

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न शारीरिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया गया। उनके द्वारा प्रस्तुत परेड, पीटी, डम्बल, बैण्ड प्रस्तुति, ज्ञानवर्धक और देशभक्ति प्रस्तुतियों को अतिथियों और शहरवासियों ने मुक्तकंठ से सराहा।

कार्यक्रम में अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में ज्ञानचन्द जैन, अशोक बज, प्रवीणकुमार जैन, विपिन पहाड़िया, दीपक झांझरी, कैलाशचन्द पांड्या, नंदकिशोर बिडसर, अमित जैन, सम्पत बगडिया, सुनिल शेखराजका, विजय पारीक, संदीप पांड्या, नरेंद्र पहाड़िया, नितेश जैन, अर्पित पहाड़िया, इन्द्रजीत शर्मा, बजरंग शेखराजका शामिल थे।

प्रधानाध्यापिका ने सभी अतिथियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मंच संचालन अजय जैन और गुंजन सोनी द्वारा किया गया।

कुचामन सिटी: सभापति सुरेश सिखवाल को अपनी पहली बोर्ड बैठक में ही विपक्ष ने घेरा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!