Wednesday, April 8, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कलक्टर ने लिया अवैध खनन रोकने का जिम्मा, रास्तों पर...

कुचामन सिटी: कलक्टर ने लिया अवैध खनन रोकने का जिम्मा, रास्तों पर खुदवाई खाई, वाहनों को किया जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जिले में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला कलक्टर महेंद्र खडगावत के नेतृत्व में 29 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक संयुक्त सघन जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

अभियान के तहत उप वन संरक्षक विजय शंकर पांडेय द्वारा डिवीजन स्तर की फ्लाइंग टीम का गठन कर संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी गई।

- विज्ञापन -image description

अभियान के दौरान अवैध खनन व पत्थर परिवहन के मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए चेजा पत्थर परिवहन के 3 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं।

- Advertisement -ishan

इसके अलावा अवैध खनन के प्रयास में संलिप्त पाए जाने पर 1 जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया। ये कार्रवाई काकोट, कुचामन, नाका बस्ती एवं मारोठ क्षेत्रों में की गई। जिससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर उल्लेखनीय नियंत्रण स्थापित हुआ है।

भविष्य में अवैध खनन की पुनरावृत्ति रोकने के लिए वन विभाग द्वारा पांचोता, काकोट, पांचवा, खोरण्डी एवं कुचामन के खनन प्रभावित मार्गों पर खाई फेंसिंग एवं खड्डे खुदवाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह स्थायी एवं निवारक उपाय अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों की आवाजाही को भौतिक रूप से रोकने में प्रभावी सिद्ध होगा।

प्रशासन एवं वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है और इस प्रकार के संयुक्त अभियानों व स्थायी संरचनात्मक उपायों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

कुचामन सिटी: शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नावां: मारोठ में फूड लाइसेंस कैंप में तय शुल्क से अधिक वसूली का मामला

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!