Wednesday, February 11, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना पहुंचे राज्यपाल बागड़े और वसुन्धरा राजे, बांगड महिला महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव...

डीडवाना पहुंचे राज्यपाल बागड़े और वसुन्धरा राजे, बांगड महिला महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में की शिरकत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि सही शिक्षा वही है, जो किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यक्ति का चारित्रिक और बौद्धिक विकास भी करे।

- विज्ञापन -image description
image description

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को बदलने का माध्यम है। एकाग्रता के साथ निरंतर अभ्यास और मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करना विद्यार्थियों का ध्येय होना चाहिए।

- विज्ञापन -image description

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मंगलवार को डीडवाना में श्री बांगड महिला महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

- Advertisement -ishan

राज्यपाल बागड़े ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा का अत्यधिक महत्व है। बालिकाओं को भी तकनीकी शिक्षा हासिल कर अपनी प्रतिभा का विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

राज्यपाल ने महाविद्यालय की बालिकाओं को ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं की भूमिका से प्रेरणा लेकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि श्री बांगड महिला महाविद्यालय बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रहा है।

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, आत्मविश्वास से ही मिलेगी सफलता – वसुन्धरा राजे

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भी शिरकत की और महाविद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी से लेकर आज तक महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और वर्तमान में भी हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं तथा घर-परिवार के साथ-साथ देश के मान-सम्मान को बढ़ा रही हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए पूरी दुनिया खुली पड़ी है। मेहनत करते हुए आगे बढ़ें और सफलता प्राप्त करें। महाविद्यालय से बाहर निकलते समय इसी आत्मविश्वास की आवश्यकता है।

इस दौरान हरिभाऊ बागड़े एवं वसुन्धरा राजे ने पदक विजेता छात्राओं को डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में राज्यपाल बागड़े एवं वसुन्धरा राजे ने छात्राओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महाविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया।

इस दौरान महाविद्यालय विकास समिति के महामंत्री शंकरलाल परसावत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को श्री सीमेंट के प्रबंध निदेशक हरिमोहन बांगड एवं डीडवाना विकास समिति के अध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा ने भी संबोधित किया।

राज्यपाल बागड़े ने पंडित बच्छराज व्यास को किया नमन

इससे पूर्व राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने पंडित बच्छराज आदर्श विद्या मंदिर पहुंचकर पंडित बच्छराज व्यास की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल बागड़े ने विद्यालय के विद्यार्थियों को पंडित बच्छराज व्यास के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर देश व समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डीडवाना विधायक युनुस खान, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र सिंह, जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत, जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर सहित सभी संबंधित अधिकारी, छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: प्रभारी मंत्री चौधरी ने ली पेयजल समीक्षा बैठक, EE-JE को APO के निर्देश, पानी चोरी पर होगी FIR

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!