Tuesday, May 26, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में गाड़ियों पर जमी बर्फ, राज्य में सबसे ठंडा दिन नागौर...

कुचामन में गाड़ियों पर जमी बर्फ, राज्य में सबसे ठंडा दिन नागौर का, दो दिनों में पारा 10 डिग्री गिरा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन में बीते दिनों हुई बारिश और सर्द हवाओं के असर से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण रविवार सुबह कुचामन वैली क्षेत्र में गाड़ियों पर बर्फ की परत जमी हुई दिखाई दी।

- विज्ञापन -image description
image description

रविवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो कई वाहनों पर जमी बर्फ ने ठंड की तीव्रता का अहसास कराया। यह दृश्य कुचामन वैली क्षेत्र में विशेष रूप से देखने को मिला। जहां सुबह-सुबह गाड़ियों पर बर्फ की परत साफ नजर आई।

- विज्ञापन -image description

दरअसल पिछले दो दिनों में तापमान में अचानक करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण एक पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना बताया जा रहा है। जिसके प्रभाव से तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं। बादलों की आवाजाही के साथ राजस्थान के कई हिस्सों, विशेषकर जिला डीडवाना-कुचामन में तापमान में तेज गिरावट आई।

रविवार को नागौर जिले का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम रहा। जहां पारा माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं डीडवाना-कुचामन जिले में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। कुचामन सिटी में रविवार को अधिकतम तापमान दोपहर में लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट के कारण सुबह बर्फ जमने की स्थिति बनी रही।

- Advertisement -ishan
कुचामन वैली में गाड़ियों पर जमी बर्फ।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कुछ हिस्सों में अति शीत दिन, शीत दिन और शीत लहर की स्थिति भी दर्ज की गई है।

साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि 27-28 जनवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में सक्रिय होने की संभावना है।

कुचामन सिटी: नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक 27 जनवरी को

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!