Homeपरबतसरपरबतसर: पीह गांव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, MP-MLA ने की...

परबतसर: पीह गांव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, MP-MLA ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

परबतसर विधानसभा क्षेत्र के पीह गांव में ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल पर सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मंगलवार सुबह ग्रामीण जब रोज की तरह सर्किल क्षेत्र से गुज़र रहे थे तो उन्होंने प्रतिमा का सिर टूटा हुआ देखा। यह देखकर लोगों में रोष फैल गया।

- विज्ञापन -image description

सूचना मिलते ही पीलवा थाना पुलिस तुरंत टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।

घटना पर नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि “ऐसे संकीर्ण मानसिकता वाले असामाजिक तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने हेतु मैंने SP सहित पुलिस के आला अफसरों को दूरभाष पर निर्देशित किया है।”

- Advertisement -ishan

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि “भाजपा राज में लगातार महापुरुषों की प्रतिमाओं को खंडित किया जाना प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। यह कृत्य न केवल सामाजिक मर्यादा का अपमान है बल्कि शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश भी है। जिसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई की जाए।”

परबतसर के विधायक रामनिवास गावड़िया ने कहा कि “ऐसे कृत्य न केवल समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाते हैं बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करते हैं। इस मामले को लेकर मैंने प्रशासन से दूरभाष पर चर्चा की है कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारे राष्ट्र-निर्माण, संविधान-निर्माण और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं।‌ उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुँचाना पूरे समाज का अपमान है।”

कुचामन का कनोई पार्क बदहाल, कांग्रेस नेताओं ने उठाया मुद्दा; कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments