नावां क्षेत्र के खाखड़की सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हालत नाजुक होने पर जयपुर रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार – दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से आ रही थीं और अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरसीना निवासी सोनू पुत्र सरदार गुर्जर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल सोनू को निजी वाहन से राजकीय उप जिला चिकित्सालय नावां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर जयपुर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

नावां की जनता के हित पर कुठाराघात, उप जिला चिकित्सालय शहर से आठ किलोमीटर दूर जाने की तैयारी






