Friday, April 17, 2026
Homeनावां शहरनावां में खाखड़की रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक गंभीर घायल

नावां में खाखड़की रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक गंभीर घायल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां क्षेत्र के खाखड़की सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हालत नाजुक होने पर जयपुर रेफर किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार – दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से आ रही थीं और अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरसीना निवासी सोनू पुत्र सरदार गुर्जर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।

- विज्ञापन -image description

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल सोनू को निजी वाहन से राजकीय उप जिला चिकित्सालय नावां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर जयपुर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -ishan

नावां की जनता के हित पर कुठाराघात, उप जिला चिकित्सालय शहर से आठ किलोमीटर दूर जाने की तैयारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!