Tuesday, March 31, 2026
Homeनावां शहरनावां में 18,233 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे, 15 जनवरी...

नावां में 18,233 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे, 15 जनवरी तक दर्ज कर सकते हैं आपत्तियां

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नावां में गणना चरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्य 4 नवम्बर 2025 से 11 दिसम्बर 2025 तक चला। गहन पुनरीक्षण प्रारम्भ होने से पूर्व क्षेत्र में कुल 2,77,409 मतदाता पंजीकृत थे। गणना चरण में 2,59,176 मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरकर जमा करवाए गए। जिनके नाम 16 दिसम्बर 2025 को जारी प्रारूप मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए।

- विज्ञापन -image description

अप्राप्त गणना प्रपत्रों की स्थिति

गणना चरण में कुल 18,233 मतदाताओं के गणना प्रपत्र अप्राप्त रहे। इनमें 3,228 मृत, 11,049 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 2,379 अनुपस्थित, 1,210 एकाधिक स्थान पर पंजीकृत तथा 367 अन्य कारणों से शामिल हैं। 6 दिसम्बर 2025 को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स की बैठकें आयोजित कर यह जानकारी साझा की गई। सूचियां वेबसाइट एवं मतदान केंद्रों पर भी चस्पा की गई हैं।

आयोग के निर्देशानुसार – इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में महेश बोहरा (भाजपा), बाबूलाल बजाज व मोहम्मद अयूब सोलंकी (कांग्रेस) तथा भींवाराम शेषमा (आरएलपी) ने भाग लिया। बैठक में प्रारूप मतदाता सूची की एक हार्ड व एक सॉफ्ट कॉपी दल प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई तथा दावे-आपत्तियों व नए मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

- Advertisement -ishan

नए मतदाता पंजीकरण व मतदान केंद्र

इस अवधि में 230 फॉर्म-6 ऑनलाइन तथा 400 फॉर्म-6 ऑफलाइन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। वर्ष 2026 में 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं।

मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया गया। पहले 250 मतदान केंद्र थे, पुनर्गठन के बाद 50 नए मतदान केंद्र बनाए गए और अब कुल 300 मतदान केंद्र हो गए हैं। अब क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाताओं वाला कोई भी मतदान केंद्र नहीं है।

आयोग के कार्यक्रम अनुसार – 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। निर्धारित प्रक्रिया के बाद 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

नावां: पांचोता में उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत कलाजत्था कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!