Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल का संभागीय अधिवेशन 4 जनवरी को होगा...

कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल का संभागीय अधिवेशन 4 जनवरी को होगा आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा आज जे.डी. जैन स्कूल, पलटन गेट पर आयोजित बैठक में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कुचामन आगमन पर तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में महावीर इंटरनेशनल वाइस प्रेसिडेंट रीजन-3 वीर नरेंद्र रांका, मेंबर एडवाइजर बोर्ड वीर पदमचंद जैन, जोन चेयरमैन वीर बाबूलाल जैन एवं गवर्निंग काउंसलिंग मेंबर वीर संजय धारीवाल उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description

स्वागत उपरांत उनके सानिध्य में निर्णय लिया गया कि महावीर इंटरनेशनल का संभागीय अधिवेशन 4 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे सरला बिरला कल्याण मंडप, कुचामन सिटी में आयोजित किया जाएगा।  आयोजन की सभी व्यवस्थाओं हेतु सर्वसम्मति से जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

संभागीय अधिवेशन समन्वयक वीर सुभाष पहाड़िया एवं जोन सचिव वीर कैलाश पांड्या ने बताया कि इस अवसर पर संभाग में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले सदस्यों, दानदाताओं तथा पर्यावरण, शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, नेत्रदान, देहदान, रक्तदान, दिव्यांग सेवा, जीवदया एवं मानव सेवा क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले केंद्रों के अध्यक्ष-सचिवों को सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

कुचामन अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल एवं सचिव वीर अजित जैन के अनुसार कार्यक्रम में संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सी.ए. वीर अनिल जैन (दिल्ली), सचिव वीर सोहनलाल वैद्य (बालाघाट, मध्यप्रदेश), कोषाध्यक्ष वीर सुधीर कुमार जैन (दिल्ली), वरिष्ठ उपाध्यक्ष एपेक्स वीर महेंद्र कुमार जैन (फरीदाबाद), पूर्व महासचिव वीर अशोक गोयल (अजमेर) सहित रीजन व जोन के अनेक पदाधिकारी तथा पूर्व-वर्तमान अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही कुचामन की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी अपेक्षित है।

कुचामन सिटी: कथा वाचक संत छबीले छेल बिहारी महाराज का समिति द्वारा भावपूर्ण अभिनंदन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!