कुचामन सिटी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रवास के दौरान कुचामन स्थित होटल करणीफोर्ट में आगमन पर शहर के चिकित्सा एवं केमिस्ट समुदाय की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उपस्थित सदस्यों ने साफा एवं माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।




स्वागत कार्यक्रम के दौरान विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, कुचामन चिकित्सालय के PMO डॉ. शकिल अहमद राव, पूर्व PMO डॉ. वी. के. गुप्ता, डॉ. सलीम मोहम्मद राव, डॉ. इशाक देवड़ा, डॉ. गौरव राजावत, डॉ. सुरेंद्र जिलोया, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल सिंह रसाल, पूर्व सरपंच भगवान सिंह रसाल, राजेन्द्र सिंह सूरतपुरा (करणीफोर्ट) तथा फार्मासिस्ट नेहपाल सिंह डाबड़ा ने साफा पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी।
वहीं श्रवण सिंह कांकरिया, शैतान सिंह मुंडोता, मुकेश सिंह रुपुरा, राजूराम बुगालिया, रमेश चावला, बनवारी लाल मोट, महावीर सिंह बाय, सम्पत सिंह जखली सहित अन्य गणमान्यजनों ने माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा एवं उपस्थित स्वागतकर्ताओं ने कुचामन चिकित्सालय के लिए अतिरिक्त विकास वित्त स्वीकृतियों तथा अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने की मांग रखी।
कुचामन सिटी में कांग्रेस का पैदल मार्च, अरावली और मनरेगा मुद्दे पर सरकार का करेंगे विरोध






