डीडवाना-कुचामन वृत के समस्त लेखा साथियों की सर्वसम्मति एवं हर्षा सोनी (लेखाधिकारी) संरक्षक ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन की अनुशंसा पर वृत की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है।


पुनर्गठित कार्यकारिणी में हर्षा सोनी को संरक्षक नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण को अध्यक्ष, गीता एवं सुरेश को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ओमप्रकाश को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त जादेव को सह सचिव, संदीप मीणा को कोषाध्यक्ष, जाहिद को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी का दायित्व अशोक को दिया गया है, जबकि सौरभ बोचीवाल को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। महिला प्रकोष्ठ सदस्य के रूप में सरिता को शामिल किया गया है।
डिस्कॉम कार्यकारिणी की ओर से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। संगठन ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
कुचामन सिटी: जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में STEM प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन






